फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Dec 2021 01:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव शौभापुर चौकी के सामने रॉन्ग साइड से आ रहे रोड़ी डस्ट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। हादसे में डाबका गांव निवासी मोनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि मोनू पुताई करने का काम करता था, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रॉन्ग साइड में तेज गति से चल रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें