फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: तकनीकी चूक से कट रही लोगों की जेब, आप समझ लें ये जरूरी बात, नहीं तो देना पड़ेगा डबल चार्ज

Tue, 05 Apr 2022 05:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रसेवे पर कई लोगों से 24 घंटे के भीतर दोनों तरफ से पूरा टोल लिया गया।इस समस्या को लेकर लोग काफी परेशान हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तकनीकी बाधाएं लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। मेरठ से दिल्ली तक 58 किलोमीटर का सफर तय करने पर 155 रुपये शुल्क लगता है। दूसरी तरफ मेरठ से डूंडाहेड़ा तक 39 किलोमीटर जाकर लौटने पर भी 240 रुपये काटे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मेरठ के शास्त्रीनगर गोल मंदिर कैंपस निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह मेरठ से डूंडाहेड़ा तक गए। निकासी के बाद उनका 85 रुपये शुल्क कटा लेकिन, 24 घंटे के अंदर ही वापसी पर काशी टोल प्लाजा पार होने पर 155 रुपये शुल्क काट लिया गया।

बाउंड्री रोड निवासी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह भी डूंडाहेड़ा निकास द्वार से 85 रुपये टोल देकर गाजियाबाद की ओर निकले। वहां से 24 घंटे के अंदर वापस आने पर मेरठ काशी टोल प्लाजा पर दोबारा 155 रुपये टोल कट गया। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सीओ डीपी त्यागी ने बताया कि वह क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद से मेरठ की ओर चले। काशी टोल प्लाजा तक 155 रुपये शुल्क काटा गया, जबकि सरायकाले खां से मेरठ तक 155 रुपये शुल्क काटा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर

विज्ञापन

हेल्पलाइन 1033 पर भी कोई समाधान नहीं
हेल्पलाइन नंबर 1033 पर इन समस्याओं के लिए कभी बैंक तो कभी फास्टैग की तकनीकी दिक्कत का हवाला दिया जाता है। लोग परेशान हैं कि आखिर ऐसे में कहां शिकायत करें और इसका समाधान कैसे हो। 

24 घंटे में वापसी पर भी राहत नहीं 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा सहित छह टोल निकासी और प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। 24 घंटे के अंदर लौटने पर एक तरफ का आधा शुल्क देने का प्रावधान है। इसका भी लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 

यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

बीच में यू-टर्न लेकर लौटे तो कटेंगे 155 रुपये
वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि अगर आप काशी टोल प्लाजा से चलकर डिडावरी रेस्ट हाउस से यू-टर्न लेकर मेरठ लौट रहे हैं तो आपको सरायकाले खां तक का ही 155 रुपये टोल देना होगा। उन्होंने बताया कि काशी टोल प्लाजा से चलने पर आपको एनएचएआई द्वारा तय किए गए निकासी और प्रवेश टोल केंद्र पर जाकर ही टोल देना होगा। तभी आपसे उसी दूरी का टोल काटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें