फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती ने दरोगा के खिलाफ सौंपे सबूत, एसएसपी को बताई आपबीती, काफी चर्चा में रहा था मामला

Mon, 25 Oct 2021 08:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवती ने दरोगा के खिलाफ एसएसपी को कुछ सबूत सौंपे हैं। इस दौरान युवती ने एसएसपी को पूरी आपबीती भी बताई। वहीं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने युवती को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा कराने वाली युवती ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरने के बाद सोमवार को एसएसपी से मिली। पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने व्हाट्सएप चैट से जुड़े कुछ सबूत अफसरों को सौंपकर बताया कि दरोगा ही उसे ब्लैकमेल करता था। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की युवती ने कुछ दिन पहले हस्तिनापुर में तैनात दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन ही दरोगा की पत्नी आरती दिवाकर ने प्रेसवार्ता कर पति पर लगे आरोप झूठे बता दिए। वह अफसरों से मिली, जिसके बाद आरती की तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया। 

वहीं सोमवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर युवती ने बताया कि दरोगा पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। फोन पर धमकी दी जा रही है कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो किसी और मामले में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
विज्ञापन


उसने अफसरों को व्हाट्सएप चैट भी दिखाई, जिसमें दरोगा द्वारा छह अगस्त 2020 को 10 हजार, 14 अगस्त को 20 हजार, आठ नवंबर को 10 हजार रुपये मांगे गए थे। यह भी बताया कि इस वर्ष 26 अगस्त को 50 हजार रुपये व श्राद्ध के दौरान अपनी मां के इलाज के नाम पर 70 हजार रुपये दरोगा उससे ले चुका है। एसएसपी ने युवती को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें