फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बोले- सपा और बसपा को आतंकवाद में वोट और राष्ट्रवाद में दिखता है खोट

Mon, 16 Aug 2021 01:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर निशना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तालिबान और आतंकवाद पर भरोसा है, इसलिए उन्हें हमारी पुलिस पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा पंकज सिंह ने कहा कि हमने 1857 की क्रांति के उदगम स्थल से युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है, लेकिन समाजवादी पार्टी और बसपा वाले नहीं समझ पाएंगे। नौजवानों का जोश है, इस बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 के बाद से युवा परेशान था। विपक्षियों ने लगातार युवाओं की भावनाओं से खेल किया है। विपक्षी आज अपना अस्तित्व बचाने में लग रहे हैं। कोई बेरोजगारी भत्ता, कोई साइकिल बांटता था, लेकिन आज युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। ये काम हमारी योगी सरकार ने किया है। वहीं, गुंडे, बदमाश सड़क छोड़कर बिलों में घुस रहे हैं। इस युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर की है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्र के लिए ज्वर कभी नहीं रुकना चाहिये। इसी बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता को राष्टगान नहीं आता। उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, अखिलेश यादव ट्विटर की राजनीति करते हैं। इसके अलावा ट्विटर ने कांग्रेस को बंद कर दिया है। सपा, बसपा को आतंकवाद में वोट और राष्ट्रवाद में खोट दिखता है। इसलिए सभी बीजेपी कार्यकर्ता भारत-माता की जय बोले। उत्तर प्रदेश और देश के शासन को देखकर कई विदेशी बोलते हैं कि योगी और मोदी को हमें दीजिये। हमें सभी युवायों को सकारात्मक के साथ आगे बढ़ना है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तालिबान, आतंकवाद पर भरोसा है इसलिए उन्हें हमारी पुलिस पर भरोसा नहीं है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सिर्फ भारत मां का तिरंगा है। इसलिए आज हमने इसकी शुरुआत शहीदों के परिवार के सम्मान से की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें