फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की पिटाई कर बेटे को डांटा: युवक ने पिता से नाराज होकर खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक ने पिता की डांट के बाद खुद को गोली मार ली। इसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि पिता ने उसे डांटते हुए घर से निकल कर जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के गांवडी गांव में पिता के डांटने पर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कायस्थ गांवडी निवासी विपिन नेहरा ने सोमवार को अपने पालतू कुत्ते की घर से बाहर निकलने पर पिटाई कर दी। पिता ब्रजवीर नेहरा ने बेटे को डांटते हुए घर से निकल जाने के लिए कह दिया। इस बात से क्षुब्ध विपिन अपने कमरे में पहुंचा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां विपिन लहूलुहान हालत में पड़ा था। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने ब्लड के सैंपल लिए। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक ने छह माह पहले भी पिता के डांटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, तब किसी तरह से उसकी जान बची थी।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें