शिवांगी के हाथ में दस और बीस के नोट मिले
70 रुपये लेकर बच्ची परचून की दुकान पर दाल लेने गई थी। बच्ची के हाथ में दस और बीस के नोट भी मिले। उसके दोनों हाथ नीले पड़े हुए थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि प्राथमिक जांच में लग रहा कि बच्ची की गन्ने के नीचे दबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आ जाएगी, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
पांच साल की किट्टू का नहीं लगा सुराग
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी धीरेंद्र सिंह की पांच साल की बेटी किट्टू का चार जनवरी को अपहरण हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। डेढ़ महीने बीतने के बावजूद भी बच्ची का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि बच्ची की तलाश में चार टीम लगी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
युवती की नहीं हुई पहचान
खरखौदा के जमनानगर में 11 दिन पहले एक गर्भवती युवती का शव बोरे में मिला था। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक शव को कंधे पर ले जाते करीब डेढ़ किमी तक दिखा है। युवती की पहचान नहीं हुई और न आरोपी का सुराग लगा। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि पुलिस की टीम लगातार सीसीटीवी की फुटेज लेकर पहचान का प्रयास कर रही है।