मेरठ में भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही बाइक बस से टकरा गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और बस में तोड़फोड़ कर दी।
मेरठ के लिसाड़ी रोड पर रॉन्ग साइड में आ रहे बाइक सवार को टक्कर लगने पर स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी गई है। विरोध करने पर कई युवकों ने बस के चालक की पिटाई कर दी। बस में सवार छात्र छात्राओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
बुधवार को भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। लिसाड़ी रोड पर जाम लगने की वजह से बस चालक रॉन्ग साइड से बस को निकालने लगा। तभी सामने से आ रही बाइक से बस टकरा गई, जिसके बाद बाइक और बस चालक में मारपीट हो गई।
बाइक सवार ने कुछ अपने साथियों को मौके पर बुला लिया. उसके बाद बस में तोड़फोड़ कर दी गई है। उस समय बस में बच्चे सवार थे। पथराव के समय बच्चों ने सीट के नीचे घुस कर जान बचाई। कुछ बच्चे चोटिल भी हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चालक को पकड़ कर बस को कब्जे में ले लिया। बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद बच्चों को ऑटो में घर ले जाया गया।