फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पीवीवीएनएल के एमडी बोले- निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए गंभीर रहें अफसर

Sat, 19 Jun 2021 04:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पीवीवीएनएल के एमडी ने अधिकारियों से कहा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
मेरठ: जानकारी लेते एमडी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बिजली कटौती से मचे हाहाकार के बीच पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी शुक्रवार शाम पांच बजे 33 केवी जागृति विहार बिजलीघर पहुंच गए। इससे यहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव और अधिशासी अभियंता सानू रस्तोगी भी आ गए। एमडी ने बिजलीघर पर रखा शिकायत रजिस्टर चेक किया। इसमें फाल्ट की सूचना और उसके अटैंड होने का समय चेक किया। रजिस्टर सही से मेंटेन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


एमडी ने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक शटडाउन न दिए जाएं। अगर जरूरत हो तो सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और शाम को 3:45 बजे से 4:45 बजे तक एक-एक घंटे के लिए ही शटडाउन दिया जाए। इसके बाद उन्होंने कंकरखेड़ा और रामलीला ग्राउंड बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। एमडी ने कहा कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने के लिए जिस संसाधन की जरूरत हो उसे लिया जाए। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करना बेहद जरूरी है। 

विधायक को दी बिजली आपूर्ति की जानकारी
- अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने शुक्रवार को मेरठ दक्षिण सीट से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र में की जा रही बिजली आपूर्ति की जानकारी दी। विधायक ने बिजली कटौती के बारे में पूछा तो बताया कि आंधी और बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट होने और मेंटीनेंस के चलते कुछ दिक्कतें आई हैं। उन्हें दूर कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें