फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस उपभोक्ताओं पर मार, हर माह 14 करोड़ का बढ़ा भार, गृहिणियां बोलीं- घर खर्च चलाना मुश्किल हुआ

Thu, 02 Mar 2023 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

होली से पहले गैस सिलिंडर पर कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं महिलाओं का कहना है कि गैस के लगातार बढ़ते मूल्यों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर पर बढ़ी कीमतों का विरोध करते मेरठवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से पहले गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलिडंर पर 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलिंडर 1100.50 रुपये का हो गया है, जबकि 19 किग्रा. का व्यावसायिक गैस सिलिडंर 2111 रुपये का हो गया है। 

विज्ञापन


गैस एजेंसियों से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक, जिले में हर रोज करीब 10 हजार व्यावसायिक और 25 हजार घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इस लिहाज से हर रोज का करीब 47 लाख रुपये का भार बढ़ गया और महीने में यह भार लगभग 14 करोड़ रुपये का हो जाएगा। महिलाओं का कहना है कि गैस के लगातार बढ़ते मूल्यों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अन्य खाद्य सामग्री पर बढ़ती महंगाई और ऊपर से गैस सिलिंडर की कीमतों ने परेशान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Women's Day 2023: महिला दिवस पर मेरठ की उल्लेखनीय महिलाओं को अमर उजाला करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर के दाम बढ़ने पर विरोध प्रदर्शन
सिलिंडर के दामों में वृद्धि किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर हाथों में सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। सपा ने बच्चा पार्क पर एकत्रित होकर काले रंग की पट्टियां बांधकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

सपा नेता शैंकी वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने होली और दिवाली के त्योहार पर गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने की बात कही थी, लेकिन होली के त्योहार पर जनता को महंगा सिलिंडर देकर धोखा देने का काम किया है। कांग्रेस नेता व पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी परविंदर सिंह ईशु ने कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई को लेकर विरोध प्रर्दशन किया।  

कब-कब बढ़े  दाम
 तिथि       घरेलू

 07-05- 2022     रुपये947.50
 19-05- 2022      रुपये1000.50
 06-07-2022       रुपये1050.50
 01-03- 2023      रुपये1100.50

 तिथि      व्यावसायिक
 1-08-2022      रुपये1975
 1-09 - 2022     रुपये1883.50
 1-10- 2022       रुपये1851
 1-11-2022       रुपये1735
 1-01- 2023       रुपये1760.50
 1-02- 2023       रुपये1760
 1- 03- 2023     रुपये2111

घर खर्च चलाना मुश्किल हुआ
-लगातार बढ़ती महंगाई खाद्यान्न वस्तुओं घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।  एलपीजी गैस के रेट बढ़ने से आर्थिक बोझ आम परिवार पर पड़ेगा। - मोनिका सिंह, जगन्नाथ पुरी
-गैस सिलिंडर की महंगाई के कारण चूल्हे का इस्तेमाल करना पड़ेगा, क्योंकि देखते ही देखते सिलिंडर 1100 रुपये का हो गया है। - रेहाना, जैदी फार्म
-खाद्यान्न सामग्री के बाद सिलिंडर की महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है। इस पर लगाम लगानी चाहिए। - बबीता, नेहरू नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें