फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति की मौत की खबर सुनते ही गर्भवती पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 03 Aug 2023 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में गर्भवती विवाहिता ने पति की मौत के बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। वह दौड़कर कमरे में गई और कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पति पत्नि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी युवक की खेतों में कीटनाशक दवाई की स्प्रे करने के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी गर्भवती पत्नी ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में पहले सरधना, बाद में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

गांव नाहली निवासी नितिन (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह खेत में कीटनाशक दवाई का स्प्रे करने गया था। उसने छोटे भाई को फोन कर हालत बिगड़ने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को नितिन बेहोशी पड़ा मिला। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए नितिन को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नितिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसकी पत्नी शिखा ने भी घर में रखी कीटनाशक दवाई पीकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में शिखा को सरधना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नौचंदी का इंजन फेल साढ़े तीन घंटे थमी ट्रेन, सात से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि नाहली गांव में युवक द्वारा खेत पर कीटनाशक दवाई चढ़ने से हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

छह माह पहले ही हुई थी शादी
सरधना। नितिन और शिखा की शादी छह महीने पहले मेरठ के पास थाना भावनपुर के गांव अम्हेड़ा में हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिखा चार माह की गर्भवती है। पति-पत्नी के जहर खाने की खबर पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण पीड़ित के घर की तरफ दौड़े। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें