कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी कार्यालय पर बैठक लेते हुए।
- फोटो : amar ujala
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पहले चरण में शुक्रवार को प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी ने मेरठ में पार्टी कार्यालय पर भावी प्रत्याशियों से वार्ता की। उन्होंने कुल बूथ, अभी तक नए मतदाता जोड़ने/काटने के विषय पर विस्तार से बात की। वहीं कल (शनिवार) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहारनपुर और मेरठ मंडल के प्रत्यशियों की स्क्रीनिंग करेगी। इस कमेटी में मुख्य तौर पर दीपेंद्र हुड्डा मेरठ आएंगे।