फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों ने बाइक सवार को पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों ने बाइक सवार को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। बीच सड़क पर हो रही बरात चढ़त का विरोध करने पर बरातियों ने एक बाइक सवार को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, घायल ने बरातियों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी दिलशाद की चमन कॉलोनी में किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार को दिलशाद अपने भाई इरफान के साथ दुकान पर गया था। दोपहर में इरफान बाइक पर सवार होकर बाजार से सामान लेने जा रहा था। जब वह दुकान से कुछ दूर पहुंचा तो बीच रास्ते में बरात की चढ़त हो रही थी। इरफान ने बरातियों से साइड मांगी तो उन्होंने ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामूली मारपीट का मामला है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

शराब पीने वाले आधा दर्जन युवक पकड़े
मेरठ। देहली गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में चेकिंग अभियान चलाकर सड़कों पर शराब पीने वाले एक दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर देहली गेट ने बताया कि रात होते ही सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेलों पर खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मोहम्मद शाद, शहजाद, मनोज, सोनू, राजीव, मोहित पंवार समेत अन्य को खुले में शराब पीते हुए हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी को लोगों को थाने लाया गया और उनके मेडिकल करा कर दफा 34 में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें