फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भूमाफिया यशपाल ने 185 फर्जी मुकदमे कराकर अर्जित की अरबों की संपत्ति, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Fri, 13 May 2022 05:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

भूमाफिया यशपाल तोमर ने अरबों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के लिए 185 फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। वह पुलिस से सेटिंग कर ऐसा करता था।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमाफिया यशपाल तोमर ने पुलिस से सेटिंग कर 185 फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर अरबों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। शातिर यशपाल किसी को दुष्कर्म,छेड़छाड़, अपहरण, जानलेवा हमला या फिर हत्या के मामले में यशपाल फंसा देता था। उसने ग्रेटर नोएडा में चिटहैरा गांव में 142 बीघा जमीन खरीदी, जिसमें से सात बीघा जमीन अधिग्रहण में चली गई। शुक्रवार को 135 बीघा जमीन को मेरठ पुलिस जब्त करेगी। 

विज्ञापन


एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि पुलिस यशपाल की दादरी स्थित चिटहैरा गांव में करीब 135 बीघा (11.4 हेक्टेयर) जमीन शुक्रवार को जब्त करेगी। इसकी कीमत अरबों रुपये बताई गई है। हरिद्वार एसटीएफ ने भी यशपाल की देहरादून में 153 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। यशपाल तोमर ने चिटहैरा में अपने नौकर कृष्णपाल, कर्मवीर और बेलू के नाम से जमीन ली थी। नौकरों के बैंक खातों के साथ अपने ससुर ज्ञानचंद का नाम जुड़वाया हुआ है। 

यह था मामला 
बिजली बंबा बाईपास पर 2020 को दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल और उनके ड्राइवर गौरव को गोली लगी थी। जिसका मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हुआ था। आरोप था कि गिरधारी लाल को उसके भाइयों ने गोली मारी थी। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोबारा विवेचना कराई। जिसमें पता चला कि तत्कालीन इंस्पेक्टर सुभाष अत्री की साठगांठ से यह मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में बागपत के बरवाला गांव निवासी यशपाल तोमर समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी, धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा भी यशपाल पर दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

यशपाल को रिमांड पर लेंगे 
भूमाफिया यशपाल तोमर के संगठित गैंग में महिला, शूटर और पुलिस वाले शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा में ब्रह्मपुरी पुलिस गैंगस्टर के तहत उसकी अरबों रुपये की संपत्ति जब्त करेगी। उसके गैंग में शामिल लोगों पर भी पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी। यशपाल फिलहाल उत्तराखंड जेल में बंद है। जिसको रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें