जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कृषि कानूनों पर पीएम मोदी द्वारा लिए गए फैसले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह न किसी की जीत न किसी की हार है।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां आशियाना कॉलोनी में आयोजित बुनकर सम्मेलन में उन्होंने कृषि कानूनों की वापिसी को लेकर अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों की वापिसी को लेकर अच्छा कदम उठाया है। किसानों के हित में यह कदम सराहनीय है। लेकिन यह किसी की हार या जीत नहीं है। उन्होंने कहा ये किसानों की एकता और उनके संघर्ष का परिणाम है।
किसानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर कहा कि जल्द संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जिसमें कानूनों की वापिसी तय होगी, लेकिन किसानों की फसल की खरीदारी को लेकर एमएसपी भी जरूरी है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। केसी त्यागी ने बुनकरों की आर्थिक समस्या पर बोलते हुए कहा कि वो आज सड़क पर ठेले लगाने को मजबूर हैं। बुनकरों की आवाज को सुना जाएगा, बिजली समस्या का समाधान होना चाहिए।