फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्र ने दी धमकी, बोला- सुशांत सिंह की तरह कर लूंगा खुदकुशी, पुलिस अफसरों में मची खलबली

Fri, 01 Jan 2021 06:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस की दबिश से परेशान होकर एक छात्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह खुदकुशी करने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी लगने पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने अमित जानी की साजिश के चलते धमकी देने की बात कही है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानी ऋषिपाल सिंह के अनुसार, सभा की अनुमति लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेता अमित जानी ने अराजकता की थी। इस सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आए थे। अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अमित जानी की तलाश में उसके घर नोएडा सेक्टर-15 में दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें: टूट पड़ा गमों का पहाड़: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अमित जानी के घर में किराए पर रह रहे छात्र भारत वीर ने धमकी दी है। कहां है कि वह पुलिस की दबिश से परेशान हो गया है। पुलिस ने दबिश बंद नहीं की तो वह सुशांत सिंह राजपूत की तरह खुदखुशी कर लेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: यूपी गेट पर धरना-प्रदर्शन में किसान की मौत, चौधरी राकेश टिकैत ने दी श्रद्धांजलि

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अमित जानी अपने साथियों से इस तरह की अफवाह फैलवा रहा है। पुलिस कोई उत्पीड़न नहीं कर रही। कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। अमित जानी के खिलाफ जानी और कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसमें उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें