फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नए साल के जश्न में जमकर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, ये है पूरा मामला

Fri, 01 Jan 2021 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल अमनताश में नए साल के जश्न के दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ की। खुद को नेताओं का रिश्तेदार बताकर युवक पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गए।

विज्ञापन


होटल अमनतास में नए साल पर फायर एंड फॉग पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 लोगों की कपल एंट्री की अनुमति थी। इस बीच पहुंचे दो युवकों ने बिना कपल एंट्री के घुसने का प्रयास किया। दोनों युवक शराब के नशे में थे। होटल कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। हंगामा बढ़ने पर कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी के साथ थे अनैतिक संबंध, प्रेमी को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने खुद को कभी जनप्रतिनिधि का तो कभी दरोगा का रिश्तेदार बताया। इस बीच उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की की। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले आई। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि पकड़े गए युवक रोहटा रोड निवासी विनोद और गौरव हैं। गौरव के पिता यूपी पुलिस में दरोगा है। विनोद उसका साथी है। हंगामा करने और बदसलूकी करने पर दोनों को हिरासत में लिया गया है। छेड़छाड़ की कोई बात सामने नहीं आई है। होटल के पास 200 कपल्स की एंट्री की अनुमति थी। वहां 80 कपल्स ही पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें