छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चली। मौके पर पहुंची पुलिस दो छात्रों को थाने ले आई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ जनपद के शास्त्री नगर में शनिवार को छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और बेल्ट भी चली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो छात्रों को पकड़ कर थाने से आई। घंटों गहमा-गहमी के बाद छात्रों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार का कहना है कि छात्र एक इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं और शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में इंटर्नशिप करने के लिए आए थे। सुमित और अनिल में हंसी मजाक करते हुए पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। इससे पहले मामला तूल पकड़ता की नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दो छात्रों को पकड़कर थाने में आई। जानकारी मिलने पर छात्रों के परिजन भी नौचंदी थाने में पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक गहमा-गहमी चली और फिर बाद में समझौता हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों छात्रों को छोड़ दिया है।