एक कहावत है कि जोड़ियां आसमान में बनती है, एक ऐसा ही नजारा आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में देखने को मिला। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर मेरठ निवासी इमराना को हमसफर मिल गया। महज ढाई फीट ऊंचा कद होने के कारण लंबे समय से उसका रिश्ता नहीं हो रहा था। इसके चलते उसके भाइयों से लेकर अन्य परिजन परेशान थे। वहीं शनिवार को उसकी मुराद पूरी हो गई।