फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल संचालक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटा, पैर से गला दबाया, दोनों हाथ टूटे

Wed, 10 Dec 2025 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने होटल संचालक शिवम उपाध्याय पर लाठी-डंडों से हमला कर दोनों हाथ तोड़ दिए। आरोपियों ने पैर से गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
घायल संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर कार सवार हमलावरों ने सोमवार देर रात होटल संचालक शिवम उपाध्याय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। होटल संचालक के दोनों हाथ टूट गए और सिर में भी चोट लगी है। आरोपियों ने पैर से गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुशांत सिटी निवासी शिवम उपाध्याय ने बताया कि उनका हाईवे पर होटल है। सोमवार रात वह अपने होटल पर मौजूद थे। इसी बीच कार सवार चार आरोपी मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों ने शिवम से पानी की बोतल मांगी थी। होटल कर्मचारी अनुज ने बोतल देते हुए पैसे देने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी में गैंगस्टर ढेर: पांच माह पहले आया था समयदीन, एनकाउंटर के डर से वापस भागा; हिस्ट्रीशीटर की क्राइम कुंडली
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर आरोपियों ने अनुज से गाली-गलौज कर दी थी। शिवम ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने शिवम को जमीन पर गिराकर पैर से उनका गला दबाने की भी कोशिश की। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात हो गए। यह देख हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हमले में शिवम के दोनों हाथ इस हमले में टूट गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें