फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले टूटा रिश्ता: हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, न दूल्हा पहुंचा और न बरात, पढ़ें क्या है माजरा

Tue, 10 May 2022 11:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बरात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। वहीं 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथों में मेहंदी लगाए और आंखों में कई सपने संजोए युवती घंटों तक दूल्हे और बरात का इंतजार करती रही, मगर न तो दूल्हा पहुंचा और न ही बराती। परिवार के लोगों पर भी एक-एक पल भारी पड़ रहा था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दहेज के लोभी पीएसी के जवान और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष 10 लाख रुपये की मांग पूरी कराने पर अड़ा रहा। बात नहीं बनी तो मामला पुलिस तक पहुंचा, इस पर भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। पुलिस ने दहेज में दिए गए पैसे वापस कराकर समझौता कराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें

सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी एक युवक लखनऊ में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही की शादी मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती से तय हुई थी। नौ मई की रात को बरात आनी थी। दुल्हन के परिजन शादी की तैयारी में लगे थे। रात बीतती रही, लेकिन बरात नहीं आई। ऐसे में खुशी की जगह सभी के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी शुरू हो गर्इ। फोन पर जानकारी ली तो पता चला कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम का मेरठ दौरा: मुख्यमंत्री योगी बोले- ऐसे लोगों से सावधान रहिए जो हमें आज भी बांटना चाहते हैं, ये था पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन


मंगलवार को दुल्हन पक्ष के लोग सैनिक विहार पहुंचे, लेकिन दूल्हा पक्ष 10 लाख रुपये और देने की मांग पर अड़ा रहा। दोनों में कहासुनी होती रही। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी दूल्हे ने शादी से मना कर दिया और दहेज में दिए गए पैसे लौटा दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब दुल्हन पक्ष दूसरी जगह शादी करने के लिए दूल्हे की तलाश में जुट गया है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि तहरीर मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें