फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सोनम की बातों में न आना, वरना पड़ सकता है पछताना

Tue, 05 Apr 2022 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक शातिर महिला सोनम पहले लोगों को अपनी बातों में उलझाएगी और फिर मेलजोल बनाकर आपको लूट जाएगी। मेरठ पुलिस ने इस महिला और इसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह वेस्ट यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय है। 
 
विज्ञापन
आरोपी महिला के साथ उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक शातिर महिला सोनम पहले लोगों को अपनी बातों में उलझाएगी और फिर मेलजोल बनाकर आपको लूट जाएगी। मेरठ पुलिस ने इस महिला और इसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह वेस्ट यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय है। 
विज्ञापन


यदि आपके मोहल्ले में कोई महिला और उसके साथ कुछ लोग आकर आपके परिवार से अचानक मेलजोल बढ़ाते हैं। आपके आसपास किराए पर कमरे के बारे में पूछते हैं तो सावधान हो जाएं। यह लोग जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। इस गिरोह की यह शातिर महिला सोनम है जो बहुत जल्द ही प्यार भरी बातों में उलझाकर परिवार को झांसे में ले लेती है। फिर जन्मदिन, शादी समारोह या किसी अन्य आयोजन के नाम पर बहलाने के बाद मौका पाते ही नशीला पदार्थ खिला देती है। परिवार जब तक होश में आता है तो वह लुट चुका होता है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: शामली पुलिस ने संजीव जीवा गैंग के बदमाश को एके-47 के साथ दबोचा, 1300 से भी ज्यादा कारतूस बरामद
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट पुलिस ने इसी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें रहीश निवासी अंजुम पैलेस ब्रह्मपुरी, सोनम निवासी अंजुम पैलेस ब्रह्मपुरी और साजिद निवासी गुलिस्तां शामिल हैं। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि यह गिरोह वेस्ट यूपी के जिलों के अलावा राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में सक्रिय है। पिछले कुछ महीनों में ही इन्होंने कई जगह वारदात कर लाखों रुपये की नगदी और सामान साफ किया है। 
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक शाकिब निवासी प्रहलाद नगर ने तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी से दोस्ती कर और शादी की वर्षगांठ मनाने के बहाने कुछ लोग नशीला पदार्थ खिलाकर घर का सामान ले गए। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो यह गिरोह पकड़ में आया। इनकी निशानदेही पर सामान भी बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने एक माह के अंदर ही राजस्थान के जयपुर में तीन वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें