फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, बोली-घरवाले नहीं चाहते कि...

Tue, 05 Apr 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवती का आरोप है कि उसके परिजनों ने धमकी दी है कि उसकी शादी कहीं और करा देगे और हमेशा के लिए बेदखल कर देंगे।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि बिरादरी अलग होने की वजह से शादी नहीं कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर निवासी युवती ने बताया कि पांच 5 वर्षों से उसका नौचंदी क्षेत्र के रहने वाले उस्मान से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। जब से दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ है। युवती ने बताया प्रेमी उससे शादी करना चाहता है। लेकिन उसके घर वाले राजी नहीं है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: कोर्ट में पेश हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम, इस मामले में चल रही कार्रवाई
विज्ञापन


दोनों के बीच बिरादरी वजह बन रही है। उस्मान के घर वाले भी राजी हैं। कई बार इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हो चुकी है। युवती के घर वालों ने साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसके परिजनों ने धमकी दी है कि उसकी शादी कहीं और करा देगे और हमेशा के लिए बेदखल कर देंगे। मंगलवार को पीड़िता युवती ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर पुलिस से शादी की गुहार लगाई है।

सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि थाना प्रभारी को आदेश दिया गया। युवती के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाए। युवती बालिग है अपनी मर्जी से फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें