फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्र-छात्राओं को फ्री में मिलेंगे लैपटॉप और टैब, कॉलेज भरवाने लगे फार्म, शासन ने मांगा था डाटा

Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप और टैब मिलेंगे। वहीं इसके लिए कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। कुछ समय पहले ही शासन द्वारा से डाटा मांगा गया था।
विज्ञापन
छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं पीजी फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं का शासन की तरफ से डाटा मांगा गया था। शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैब देने के उद्देश्य से ये डाटा मांगा गया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस कक्षा और कोर्सों के छात्र-छात्राओं को लैबटॉप-टैब मिलेंगे।  

विज्ञापन


विवि ने सभी कॉलेजों से 11 नवंबर तक छात्र-छात्राओं का डाटा मांगा था। बहुत से कॉलेजों ने डाटा भेज दिया लेकिन, कई कॉलेजों में डाटा तैयार करने के लिए छात्र-छात्राओं को फार्म भरकर देने के लिए बोल दिया गया। मेरठ कॉलेज में 11 नवंबर तक बहुत ही कम फार्म भर पाए, जिसके बाद विवि प्रशासन ने शुक्रवार को भी समय दे दिया। लैपटॉप और टैबलेट की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मेरठ कॉलेज पहुंचे और फार्म जमा किए। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि फार्म भरने के लिए समय दिया जाना चाहिए था। प्रेस प्रवक्ता विनय बरसर ने बताया कि साढ़े छह हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। मेरठ कॉलेज में छात्रों की संख्या नौ हजार से अधिक है, ऐसे में भीड़ हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

वहीं, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि कॉलेजों से छात्र-छात्राओं के फार्म भरवाने के लिए नहीं कहा गया था। जो डाटा कॉलेज में पहले से एडमिशन का है, उसके बारे में एक्सल सीट पर देने के लिए कहा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें