फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़े के ढेर में लगी आग, चंद मिनटों में जल गई कार व खोखा

Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कूड़े के ढेर में आग लगने से एक कार व खोखा जल गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने से कार जली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सतना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग लगने से एक खोखा व कार जल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के सामने सड़क किनारे कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। सोमवार रात शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। हवा तेज चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कूड़े के ढेर के पास एक बंद पड़ा खोखा व कार भी चपेट में आ गए। 

यह भी पढ़ें: Murder: खाकी पर सवाल, क्यों नहीं हुई गंभीरता से जांच? एलानिया मर्डर से उजड़ गया परिवार, एक साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नियंत्रण में नहीं आ सकी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने मेरठ की तरफ जाने वाली ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें