फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर पति को दहेज में चाहिए ऑडी कार, मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को पीटा और...

Thu, 11 Feb 2021 01:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दहेज का एक मामला सामने आया है। दहेज में ऑडी कार नहीं मिलने पर इंजीनियर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और फिर उसके घर पर छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

 
महिला ने ससुर पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की कई बार पंचायत हो चुकी है। लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब पीड़िता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी दो साल पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। पांच लाख रुपये और ऑडी कार मांगने लगे थे। मना करने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। उसने मायके में जानकारी दी तो पिता ने कई बार पति के अकाउंट में रुपये भी डाले, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़िए प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत के मायने

आरोप है कि एक बार उसका गर्भपात भी करा दिया था। ससुर भी उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता ने बताया कि जब पति घर आए तो इसकी जानकारी दी। बावजूद इसके पति ने पिटाई कर दी और उसे मायके में छोड़ दिया। साथ ही पांच लाख रुपए और ऑडी कार नहीं लाने पर छोड़ने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों को जमाती और आंदोलनजीवी कहकर सम्मान को पहुंचाई ठेस: नरेश टिकैत

बताया गया कि जब महिला के बेटा हुआ तो पति मिलने के लिए आया, लेकिन मांग पूरी होने के बाद ही ले जाने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि उसने थाना पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें