फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: मेरठ में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Thu, 19 Aug 2021 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 7 माह के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछली बार फरवरी माह में भूकंप आया था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन

 
सात माह में दूसरी बार भूकंप
मेरठ में 7 माह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को भी शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, तब इसका केंद्र पंजाब और दिल्ली एनसीआर था। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। यही कारण है कि इसका असर आसपास के कई जिलों में देखने को मिला था।

जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता
कटरा, जम्मू-कश्मीर में आज सवेरे 5 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई।
विज्ञापन


जैसे ही लोगों को धरती के हिलने का अहसास हुआ सब बाहर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों में भूकंप के बाद दहशत का माहौल था। हालांकि अभी इस कंपन से किसी हानि का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें