फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल व्यापारी से लूट में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल व्यापारी से लूट में 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से लूट में शामिल एक और बदमाश बुधवार को एसओजी व भावनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने कई घटनाएं कुबूली हैं। तीन बदमाश फरार हैं।
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने महावीर नगर निवासी व्यापारी से 14.90 लाख रुपये की लूट की थी। वह मुनीम जितेंद्र के साथ कलेक्शन के लिए निकले थे। वारदात में नौकर सरताज उर्फ पहाड़ी की भूमिका सामने आई। सरताज और उसके सहयोगी शाह फैसल उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल शाहिद उर्फ छाती फटा निवासी बाबरी जनपद शामली हाल निवासी थाना कोतवाली सहारनपुर अब्दुल्लापुर हुसैनी चौकी के पास मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई धनराशि में से 1.5 लाख रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

शाहिद ने ही सरताज के साथ रूट रिहर्सल की थी। इससे पूर्व 27 अप्रैल को मोहल्ला उदयनगर थाना बिलारी मुरादाबाद में उसने रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह के घर में डकैती की वारदात की। मीटर चेकिंग के बहाने वह घर में घुस गये थे। इसके बाद 24 जून को उसने हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत आयशर ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक से लूट की योजना बनाई लेकिन उसके साथियों ने रास्ते में ही महिला से कुंडल लूट की वारदात कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए वह फरार हो गये। शहजाद निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर, परवेज सैफी निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व शोएब उर्फ बुलट निवासी लिसाड़ीगेट अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें