फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी! हेड कांस्टेबल और सिपाही पर पलटाई रिक्शा, घायल

Fri, 27 Jun 2025 03:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बस अड्डा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हटाने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने अपनी रिक्शा उन पर पलटा दी। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बस अड्डे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल मुंदराज कुमार और कांस्टेबल अनुराग उस वक्त घायल हो गए, जब एक ई-रिक्शा चालक ने उन पर अपनी रिक्शा पलटा दी।

घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बस अड्डे के बाहर सड़क पर अवैध रूप से खड़ी एक ई-रिक्शा को हटवाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही के अनुसार, ई-रिक्शा चालक जाम लगा रहा था और उसे जब पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। देखते ही देखते उसने जानबूझकर अपनी ई-रिक्शा पुलिसकर्मियों पर पलट दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ

घायल मुंदराज और अनुराग को राहगीरों की मदद से रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें