फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बिरयानी के ठेले को लेकर हंगामा, संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप, इलाके में तनाव की स्थिति

Sat, 02 Apr 2022 04:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बिरयानी के ठेले को लेकर हंगामा हो गया। संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है। वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में मुख्य मार्ग पर बिरयानी के ठेले को हटाने को लेकर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही ठेले को लेकर विरोध जताया। उधर, संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। आरोप है कि कार्यकर्ता गल्ले में रखी नकदी भी लूट कर ले गए।

विज्ञापन


दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित दुकानदार की तरफ से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि ठेले पर दुकानदार शाकाहारी भोजन बनाकर बेच रहा था। 

ये है पूरा मामला
सरधना में मेरठ रोड पर पुलिस चौकी के पास शनिवार को कुछ युवकों ने बिरयानी की ठेली पलट दी। इसके बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। संगीत सोम सेना के खुद को प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले सचिन खटीक पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया याकूब की फैक्टरी का बड़ा राज: खाड़ी देशों में निर्यात होता था मीट, सबूत के लिए काफी है ये सच, तस्वीरें

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: याकूब की फैक्टरी को लेकर बिजली विभाग का बड़ा दावा, क्या एमडीए से हुई ये बड़ी भूल? जानें क्या है पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें