टैक्स के नोटिस भेजने शुरू
महानगर के एक, छह, 36, 46 वार्ड के भवन स्वामियों को हाउस टैक्स लगाने से पहले नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भवन स्वामी नगर निगम पहुंचकर स्वकर का फार्म भरकर हाउस टैक्स निर्धारण करा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी
इन वार्डों का हो चुका है जीआईएस सर्वे
01, 08, 11,15, 16,17, 18, 19, 21, 25, 26, 27, 32, 36, 44, 45, 46, 52, 55, 68, 73, 74, 77, 79, 82, 86, 87, 88
महानगर की आबादी- 20 लाख
- प्रतिवर्ष हाउस टैक्स से राजस्व वसूली लगभग - 40 करोड़
- निगम में रजिस्टर्ड कामर्शियल भवन- 29 हजार
- निगम में रजिस्टर्ड आवासीय भवन - 2.15 लाख
छह माह में बढ़ेगा टैक्स का दायरा
मेरठ में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी टैक्स की स्थिति को देखते हुए ही सरकार ने जीआईएस सर्वे शुरू कराया है। अब सर्वे रिपोर्ट में बड़े स्तर पर भवन सामने आ रहे हैं। छह माह के भीतर नगर निगम को दोगुना हाउस टैक्स मिलने की उम्मीद है।
- अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम