फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर : भीम नगर कॉलोनी में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल

Thu, 17 Mar 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

भीम नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर में बुधवार की रात कस्बे की भीम नगर कॉलोनी में दो पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में एक पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मामला कस्बे की भीम नगर कॉलोनी बुधवार देर रात करीब 10:15 बजे का है। जहां पर आसपास रहने वाले दो पक्षों के लोगों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से गाली-गलौज हुई। इसके कुछ देर बाद ही दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के गंगा शरण, पप्पू, गौरव, दीपक समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक खून में लथपथ थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। आनन-फानन मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल लोगों एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

जानकारी के अनुसार कई लोगों की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिए गए हैं। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आरोपी पक्ष के युवक मौके से फरार हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें