फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के बेटे का हार्ट अटैक से निधन, शहर में दौड़ी शोक की लहर

Wed, 09 Feb 2022 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब लोगों को सूचना मिली की कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के बेटे सुधीर अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
विज्ञापन
सुधीर अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के पुत्र सुधीर अग्रवाल (47) का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। वह संयुक्त व्यापार संघ में उपाध्यक्ष के साथ कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष भी थे। व्यापारी नेता की मृत्यु पर व्यापारी, राजनीतिज्ञों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया। सूरजकुंड पर हुए अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की पांच संतानों में सुधीर अग्रवाल दूसरे नंबर के थे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि सुधीर को शुगर की बीमारी थी। बुधवार सुबह अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की सूचना पर शहर के व्यापारी, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। सुधीर अग्रवाल का एक बेटा और एक बेटी हैं। कोटला स्थित कैलाश डेयरी की शाखा को सुधीर संचालित करते थे। व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कोटला, दाल मंडी, सराफा, सदर, आबूलेन सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठान बंद रखे।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन


दिल्ली रोड महावीरजी नगर से शवयात्रा को शाम चार बजे सूरजकुंड ले जाया गया। बेटे शिविक ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, आरएसएस महानगर संचालक विनोद भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक रफीक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, शहर से भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, विधायक सोमेंद्र तोमर, डिप्टी मेयर रंजन शर्मा, बसपा कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा, कैंट बोर्ड नामित सदस्य सतीश शर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, पवन मित्तल, सुधीर रस्तोगी, अंकित गुप्ता, मयंक जैन, आलोक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें