फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी साहब! आपकी पुलिस हमारी नहीं सुनती, सपा विधायक रफीक अंसारी ने की ये मांग

Fri, 13 Aug 2021 08:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि करनावल में उनके साथ घटी घटना पुलिस की लापरवाही से हुई। विपक्ष के लोगों ने पुलिस से साठगांठ कर उनके खिलाफ नारेबाजी कराई और ओछी हरकत की।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अपराध की समीक्षा करने के बाद डीजीपी मुकुल गोयल ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। भाजपा विधायकों की शिकायत रही कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही है।

विज्ञापन


डीजीपी से मुलाकात करने के लिए पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, सरोजनी अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी, रफीक अंसारी, एमएलसी अतरसिंह राव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर त्यागी, सांसद के प्रतिनिधि हर्ष गोयल, नायब शहर काजी समेत कई लोग बैठे थे। अपराध की समीक्षा करने के बाद डीजीपी जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए। जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्या बतानी शुरू की तो डीजीपी पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष से उठकर आरआई के कार्यालय में जाकर बैठ गए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग बुलाया और उनकी बात सुनी। भाजपा विधायकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहा है। पुलिस उनकी सुन नहीं रही। इस पर डीजीपी ने उनसे कहा कि कोई व्यक्तिगत समस्या हो तो बताइये, कानून व्यवस्था बनाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों की भी पुलिस सुनेगी। 

पुलिस की लापरवाही से घटी करनावल में घटना 
सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि करनावल में उनके साथ घटी घटना पुलिस की लापरवाही से हुई। विपक्ष के लोगों ने पुलिस से साठगांठ कर उनके खिलाफ नारेबाजी कराई और ओछी हरकत की। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और कार्रवाई भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में तीन थाने बनाए जाएं 
सपा विधायक रफीक अंसारी ने एसएसपी की कार्यशैली की सराहना करते कहा कि लिसाड़ीगेट में तीन थाने बनाए जाएं। क्षेत्र बड़ा है, वहां पुलिस कम है। डीजीपी ने इसको लेकर अधिकारियों से बात करने को कहा है।

बागपत-शामली में नई पुलिस लाइन
पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि बागपत और शामली पुलिस लाइन में संसाधनों की कमी है। जिसमें पुलिस वालों को रहने की व्यवस्था तक नहीं है। दोनों जिलों में नई पुलिस लाइन का निर्माण होगा।

डासना में पुजारी पर हमले की घटना गंभीर
गाजियाबाद के डासना में मंदिर में पुजारी पर हमले को गंभीर घटना बताते हुए कहा कि ऐसी घटना किसी जिले में नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधिकार मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें