फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मरीजों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी के बयान पर भाजपा नेता ही उठा रहे सवाल

Tue, 27 Apr 2021 04:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री के बयान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नेताओं के पत्र विरोधाभासी हो गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री के बयान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नेताओं के पत्र विरोधाभासी हो गए हैं। ऐसे में साफ है कि या तो प्रशासन शासन और सरकार को गुमराह करने में लगा है या फिर जनप्रतिनिधि अपने यहां के हालात से वाकिफ नहीं हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बयान दिया कि ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है, सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने मीडिया कवरेज पर भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं। अब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के पत्र इसे झुठला रहे हैं। सोमवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के चेयरमैन पं. सुनील भराला, भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता विनीत अग्रवाल शारदा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जहां मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं तो अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये मांग उठाई है। पत्र में मेरठ में अस्पतालों में बेड न होने, ऑक्सीजन की लगातार कमी होने और जरूरी दवाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए इसे पूरा करने की मांग की है।  

माहेश्वरी गैस प्लांट का बिजली कनेक्शन चालू
माहेश्वरी गैस प्लांट में सोमवार को बिजली का कनेक्शन चालू हो गया। कुछ दिन में प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। वहीं सात दिन से लिक्विड न मिलने से बंद पड़ा कृष्णा गैसेज को रविवार रात 10 टन लिक्विड की आपूर्ति दी गई। प्लांट संचालक मनोज अरोरा की शिकायत थी कि उनके प्लांट को प्रशासन लिक्विड नहीं दे रहा है। इसके लिए उन्होंने कमिश्नर, डीएम और सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


ऑक्सीजन में घटतौली शुरू
होम आइसोलेशन के लिए रीफिल होने वाले ऑक्सीजन सिलिंडर में घटतौली की शिकायतें भी आने लगी हैं। आठ दिन से होम आइसोलेशन में रह रहे गंगानगर निवासी एक मरीज ने बताया कि माताजी लंबे समय से बीमार हैं। उनके लिए अक्सर ऑक्सीजन सिलिंडर लेते हैं। अब जो सिलिंडर रीफिल हो रहा है, वह डेढ़ दिन ही चल पा रहा है। पहले यही सिलिंडर दो दिन चलता था।

कर्मचारियों के लिए बेड आरक्षित करने की मांग
मेडिकल कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन ने मांग की है कि कोविड-19 में मरीजों की सेवा करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए ट्रॉमा सेंटर में छह बेड आरक्षित रखे जाएं। जो कर्मचारी दिन-रात मरीजों की सेवा कर रहे हैं, उनको पूर्ण इलाज मुहैया कराया जाए। बैठक में राजीव शर्मा, जेपी यादव, विपिन त्यागी, महिपाल, विरेंद्र यादव, बाबूराम, राजकुमार और ऊषा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-

बेरहम कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे मरीज, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई

मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें