फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना: पिछले दस दिनों में मिले 12 हजार से ज्यादा मरीज, अब तक हो चुकी 12 लाख लोगों की जांच

Tue, 27 Apr 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में अब तक 12 लाख 13 हजार 624 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अब तक 12 लाख 13 हजार 624 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। इनमें से 37 हजार 230 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 447 लोगों की मौत हो गई है। मेरठ में पिछले 15 दिनों से हालात ज्यादा खराब हुए हैं। मेरठ में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, जबकि एक दिन में करीब हजार लोगों की जांच हो रही है। कुछ दिनों से मेरठ में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन


मेरठ में कोरोना के 1245 मरीज मिले

मेरठ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। सोमवार को 1245 मरीज मिले। हर सातवां व्यक्ति संक्रमित मिला है। नए मरीजों में ज्यादा गंगानगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, औरंगाबाद, भगवानपुर, कुशावली, संजय नगर, साबुन गोदाम और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। 

इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। सोमवार को 7773 सैम्पलों की जांच की गई। अब तक 37230 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 5401 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को 564 मरीजों की छुट्टी हुई। अब तक 24928 लोगों को अस्पताल से की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों में मिले संक्रमितों की संख्या 
तारीख                  मरीजों की संख्या         मौत
17 अप्रैल -                 716                       1
18 अप्रैल -                 741                       4
19 अप्रैल -                 891                       0
विज्ञापन

20 अप्रैल -                 1240                     3
21 अप्रैल -                 1198                     2
22 अप्रैल -                 1634                     2
23 अप्रैल -                 1288                     0
24 अप्रैल -                 1559                     3
25 अप्रैल -                 1501                     7
26 अप्रैल -                 1245                     2
नोट: यह आंकड़े जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी किए हैं। हालांकि मेरठ में प्रतिदिन मरने वालों की संख्या ज्यादा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें