पत्नी से विवाद में खुदकुशी
पत्नी से विवाद के चलते सिपाही ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। मौके से मिले सुसाइड नोट में दंपती के बीच विवाद का जिक्र मिला है।
- अजय साहनी, एसएसपी
लॉकडाउन में आत्महत्या के छह केस
गंगानगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या के छह केस सामने आ चुके हैं। अधिकांश मामलों में घरेलू विवाद कारण रहा। 22 मार्च को गंगानगर एच ब्लॉक में 28 साल की युवती ऋतु का शव फंदे पर लटका मिला था। सात अप्रैल को आई ब्लॉक में किराए पर रहने वाले शशिकांत त्यागी का शव भी पंखे से लटका मिला था। आठ अप्रैल को रजपुरा निवासी राजकुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। 12 अप्रैल को ईशापुरम में हवलदार धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 11 मई को सिपाही विजय ने फांसी लगा ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/