फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से जंग: कोरोना को हराकर 130 दिन बाद हुए डिस्चार्ज, बचने की नहीं थी उम्मीद... पर चमत्कारिक तरीके से मिली नई जिंदगी

Thu, 16 Sep 2021 10:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना संक्रमण से 130 दिनों तक जूझने के बाद विश्वास सैनी डिस्चार्ज हुए हैं। विश्वास का ऑक्सीजन लेवल 16 तक पहुंच गया था। वहीं छाती में संक्रमण सीटी स्कोर 25 में 25 मिला था। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज बेहद गंभीर था। उनके मुंह पर मास्क लगाकर वेंटिलेटर लगाया गया, जिसे नान इनवैसिव कहा जाता है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से 130 दिनों तक जूझने के बाद विश्वास सैनी डिस्चार्ज हुए हैं। विश्वास का ऑक्सीजन लेवल 16 तक पहुंच गया था। वहीं छाती में संक्रमण सीटी स्कोर 25 में 25 मिला था।

विज्ञापन


ईश्वरपुरी निवासी 39 साल के विश्वास सैनी आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एमसी सैनी एवं डॉ. ऋषभ सैनी के भाई हैं। विश्वास 28 अप्रैल को संक्रमित हुए, लेकिन दो मई को तबीयत बिगड़ने पर न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। छाती की सीटी जांच कराई तो दोनों फेफड़े पूरी तरह सफेद मिले। इलाज से थोड़ी राहत मिलने के बाद उन्हें सैनी आर्थोपेडिक सेंटर में भी भर्ती किया
गया।

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह तक वेंटिलेटर पर रहने की वजह से जिंदगी की कोई उम्मीद नहीं बची थी, लेकिन मरीज को चमत्कारिक तरीके से नई जिंदगी मिल गई। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज बेहद गंभीर था। उनके मुंह पर मास्क लगाकर वेंटिलेटर लगाया गया, जिसे नान इनवैसिव कहा जाता है। इससे निमोनिया से बचाने का प्रयास किया गया। इम्युनोग्लोबलिंस भी दिया गया। मरीज को बचाने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें