फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ADM की पत्नी की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, कार की हालत देख भड़का चालक, जमकर हंगामा

Fri, 27 Jan 2023 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बाइक सवार ने ADM की पत्नी की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। एडीएम की पत्नी मामूल रूप से घायल हो गई है। वहीं कार की हालत देख चालक भड़क गया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार ने एडीएम की पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक चालक को पकड़कर थाने ले आई।

विज्ञापन


एडीएम की पत्नी को आई चोट
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित एक कॉलोनी में एडीएम अपने परिवार के साथ रहते हैं। एडीएम की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। शुक्रवार सुबह एडीएम की पत्नी गाड़ी से अपने बेटे को चिकित्सक के पास ले कर जा रही थी। गाड़ी चालक चला रहा था। आरोप है खिर्वा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एडीएम की पत्नी का सिर अगली सीट पर जा लगा। जिससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई। गाड़ी साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस
वहीं बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक सवार को पकड़कर थाने में आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

थाना प्रभारी बोले...
थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें