फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मेरी पत्नी उपलब्ध है, कोई है ग्राहक', युवक ने सोशल मीडिया पर डाला अश्लील फोटो, कीमत और मोबाइल नंबर

Tue, 03 Mar 2026 12:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा की युवती ने एसएसपी से शिकायत करते हुए पति पर उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाए। शिकायत पत्र देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद रेलवे में कार्यरत पति ने अपनी पत्नी का शोषण करना शुरू कर दिया। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और हमला किया गया। जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराया लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। महिला फिर अपने मायके आ गई। अब पति ने महिला का फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालकर उसके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसके रेट और मोबाइल नंबर भी लिख दिए। पति की इस हरकत से परेशान महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ दौराला को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की कालोनी की रहने वाली युवती ने एसएसपी को उनके कार्यालय पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले लालकुर्ती थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि रेलवे में कार्यरत पति शादी के बाद से ही अपनी मां व बहनों के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न करने लगा। उसे एक साल पहले आठ दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। गर्म चिमटों से दागा गया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। वह घर आई।
 
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसके परिचितों ने बताया कि पति ने उसके इंटरनेट मीडिया पर अश्लील फोटो डालकर उसके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसकी कीमत लगाकर मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिए। महिला ने सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर पति, सास व दो ननद पर उत्पीड़न व उसे इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पूरे मामले की जांच सीओ दौराला को दी गई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें