फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज मेरठ के खेल उद्यमियों से ऑनलाइन जुड़ेंगे पीएम, बजट में 500 करोड़ का किया है प्रावधान

Tue, 03 Mar 2026 11:40 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: केंद्रीय बजट में खेल उद्योग को 500 करोड़ देने की बात कही गई है। ये रुपया किस मद में कहां खर्च किया जाएगा, इसके बारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्यमियों को बताएंगे। पीएम के साथ होने वाले संवाद को लेकर उद्यमियों में उत्साह है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के खेल उद्योग को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय बजट में खेल उद्योग को 500 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है। धनराशि किस मद में खर्च की जाएगी, इस बारे में जानकारी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उद्यमियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन जुड़ेंगे। स्पोर्ट्स गुड्स प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि इस वेबिनार में मेरठ के खेल उद्यमी अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मेरठ के खेल उद्योग को विस्तार और शीर्ष स्तर पर पहुंचाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। ऐसे में उद्योग जगत को भी अपने स्तर पर कार्य करना चाहिए। सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि उद्योग जगत की कुछ समस्याएं हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर अहम है। विश्व भर के लोग मेरठ आते हैं लेकिन हम बेसिक सुविधा नहीं दे पाते हैं। पीएम के सामने इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा। हमें उद्योग विस्तार के लिए भूमि नहीं है। उद्यमी सक्षम हैं लेकिन उन्हें भूमि सुरक्षा के साथ दी जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें