फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Murder : महिला की लाश देख कांप उठा कलेजा, गले-चेहरे पर मिले चोट के निशान, रोड पर पड़ा था शव

Sat, 09 Dec 2023 04:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Woman Murder News : मेरठ में रोड पर एक महिला की लाश पड़ी देख लोगों का कलेजा कांप उठा। मृतक महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक महिला की हत्या करने के बाद लाश को रोड पर फेंक दिया गया। मृतक महिला के गले और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। हालांकि अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक महिला की पहचान कराने में जुटी है। 



बताया गया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र में उक्त महिला की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या करने के बाद शव को हापुड़ रोड पर फेंक दिया गया। लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार देर रात 12:00 बजे के करीब पुलिस को एक महिला का शव हापुड़ रोड पर फफूंडा तिराहे के पास ग्रैंड हेवन मैरिज हॉल से अलीपुर वाली रोड पर मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला।

बताया गया कि महिला की उम्र 45 वर्ष के करीब है। उसने सोने की ज्वेलरी पहन रखी है और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से कोई कागज नहीं मिला है। महिला ने ग्रे रंग का सूट और सलवार पहन रखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले के सभी थानों और दूसरे जिलों से जानकारी मांगी जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें