फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा: बेडरूम में दी दर्दनाक मौत, कंबल में लपेटी लाश, 16 साल पहले लिए थे डिंपल के साथ फेरे

Sat, 03 Feb 2024 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक तरीके से मार डाला। कमल अरोड़ा ने 16 साल पहले जिस डिंपल अरोड़ा के साथ सात फेरे लेकर जिंदगीभर साथ रहने का सपना देखा था, अब उसी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो और हत्यारोपी पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में एक दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत और गम का माहौल बना हुआ है। दरअसल, शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक निवासी कमल अरोड़ा ने 16 साल पहले जिस डिंपल अरोड़ा के साथ सात फेरे लेकर जिंदगीभर के सपने संजोए थे, अब वो ही डिंपल अरोड़ा का कातिल बन गया। पति कमल अरोड़ा ने बृहस्पतिवार की रात को अपनी पत्नी डिंपल अरोड़ा की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी पति के हाथ भी नहीं कांपे।

विज्ञापन


हत्या के बाद कंबल में लपेटी लाश, मौके से हुआ फरार
पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक में रहने वाले कमल अरोड़ा ने बृहस्पतिवार की रात को अपनी पत्नी डिंपल अरोड़ा (40) की दर्दनाक तरीके से हत्या की। हत्या करने के बाद शव को कंबल में लपेट दिया और घर का बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद हत्यारोपी पति अपने दोनों बेटों को बहन के घर मोदीनगर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह डिंपल की ननद दोनों बच्चों को लेकर घर पहुंची तो वहां का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Trending Videos

पति समेत दो भाइयों व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
घटना की जानकारी लगने पर डिंपल के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका डिंपल के पिता ने पति समेत उसके दो भाइयों और बहन के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

16 साल पहले हुई थी शादी
नौचंदी थाना प्रभारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक मकान नंबर 1470 निवासी कमल अरोड़ा उर्फ जोन की शादी 16 साल पहले 26 जनवरी 2008 को ईस्ट बलदेव पार्क दिल्ली निवासी डिंपल अरोड़ा से हुई थी। शादी के बाद डिंपल के दो बेटे हुए। इनमें यश (15) कक्षा 10 और हैप्पी (10) सातवीं में पढ़ता है। कमल अरोड़ा आजकल कोई काम नहीं करता था। घर के एक हिस्से को उसने किराए पर दे रखा था। उसी से परिवार का खर्च चल रहा था। इस हालात में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। बृहस्पतिवार रात भी पति-पत्नी के बीच रात 12 बजे के करीब किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों बच्चे उस समय ड्राइंग रूम में टीवी देख रहे थे।

बताया गया कि कहासुनी के बाद कमल अरोड़ा ने पत्नी डिंपल अरोड़ा पर चाकू से वार कर दिए। टीवी चलने के कारण बच्चों को मां की चीख सुनाई नहीं दी। बेडरूम में हत्या करने के बाद कमल ने डिंपल के शव को कंबल में लपेट दिया। इसके बाद दोनों बेटों को स्कूटी पर बैठाकर मोदीनगर में अपनी बहन बीना भाटिया के घर लेकर पहुंच गया। बीना ने उससे बेटों को छोड़ने का कारण पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। तीन बजे कमल वहां से चला गया।

वहीं, शुक्रवार सुबह डिंपल और कमल से मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं होने पर बीना दोनों भतीजों को लेकर शास्त्रीनगर पहुंची। बेटों के पास मौजूद चाभी से घर का ताला खोलकर देखा तो भीतर बेडरूम में कंबल में लिपटा हुआ डिंपल का शव जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर पर जगह-जगह चाकू से काटे जाने के निशान थे। सूचना पर नौचंदी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डिंपल के गले, पेट, हाथ और पैरों में चाकू से काटे जाने के निशान मिले हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि वर्ष 2021 में कमल की मां जगदीश कांता की मौत हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। कमल ने इससे पहले भी डिंपल को कई बार मारने की धमकी दी थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डिंपल के मोबाइल की भी जांच कराई जा रही है।

लाइट बंद कर दिया वारदात को अंजाम
कमल के दोनों बेटों ने बताया कि पापा ने हमें ड्राइंग रूम में टीवी देखने की बात कहकर बेडरूम का दरवाजा बंद कर लिया था। उन्होंने घर की सारी लाइटें बंद कर दी थी। इसके कुछ देर बाद वे बेडरूम से आए और उनको लेकर बुआ के घर लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। कमल के भाई और बहन पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: 
Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें