फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेकी करने वाला निकला आसिफ, शूटरों ने बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 17 Apr 2023 12:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : पुलिस ने विशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आसिफ ने रेकी की थी। इसके बाद ही शूटरों ने गोलियां बरसा कर विशु की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के मामले में रेकी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। उनसे पूछताछ के बाद गांव के ही रहने वाले आसिफ का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि विशु की हत्या से पहले आसिफ ने उसकी रेकी की थी। आसिफ ने फोन कर अपने साथियों को बताया था कि विशु प्राथमिक विद्यालय में पहुंच चुका है, जो दीवार पर बैठा हुआ है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही शूटर मौके पर पहुंचे और एक के बाद एक कई गोलियां मारकर विशु को मौत के घाट उतार दिया था। जिस समय हत्याकांड को अंजाम दिया गया उस वक्त आरोपी आसिफ भी घटनास्थल के पास ही था। हत्याकांड के बाद वह अपने घर पहुंचा और फिर इधर-उधर जाकर छिप गया था। 

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पलड़ा की महापंचायत पुलिस के लिए चुनौती
विशु हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अभी फरार चल रहे हैं। जिसे लेकर पीड़ित पक्ष में रोष है। वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने पलड़ा गांव में 18 अप्रैल को सर्वसमाज की महापंचायत का एलान कर रखा है। जबकि स्थिति पंचायत के लिए अभी अनुकूल नजर नहीं आ रही है, क्योंकि गांव में अभी भी फोर्स तैनात है। 

वहीं, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी महापंचायत को टालने के लिए जोर लगा रहे हैं। उधर, आयोजक महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। रविवार को भी पुलिस अधिकारियों ने महापंचायत को टालने के लिए ग्रामीणों से बातचीत की।

विशु हत्याकांड में कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। बाकी के प्रयास किए जा रहे हैं। महापंचायत को टालने के लिए आयोजकों से बातचीत की जा रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

महापंचायत को सफल बनाने का किया आह्वान
गांव पलड़ा में विशु हत्याकांड में विशु के परिवार को न्याय दिलाने के लिए 18 अप्रैल को होने वाली महापंचायत के लिए गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने कई गांवों में जनसंपर्क और बैठक कर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 18 अप्रैल को गांव में पहुंचने की अपील की।

यह भी पढ़ें: UP : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली- चेयरमैनी-मेंबरी नहीं चाहिए मेरा लाल लौटा दो
विज्ञापन

गांव पलड़ा में 18 अप्रैल को होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव सेदीपुर, रामनगर, हिमांयुपुर गुढ़ा आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान सोनू गुर्जर मीरकपुर, आकाश गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय धामा रामनगर, अंकित प्रधान निडावली, राहुल कुमार, सचिन गुर्जर, रिंकू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा

उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वह विशु के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें