इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने घरों से पथराव शुरू कर दिया गया। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में अंशु मलिक, अजित मलिक, आजादवीर मलिक, राजू, भूरी मलिक, प्रदीप सैनी, अरविंद सैनी, रविंद्र सैनी, माेनू सैनी, अंकित सैनी, रवि सैनी, पवन सैनी, कुलदीप सहित 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ घायल निजी अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
इस मामले में इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों में ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। गाड़ी में डंडा मारा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, सीओ सदर देहात देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
नंगला शेखू में पहले भी हुए हैं विवाद
इंचौली थाना क्षेत्र में नंगला शेखू गांव में पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं। पिछले साल अक्तूबर माह में दो पक्षों में विवाद हुआ था। गांव में वर्चस्व को लेकर कई बार अन्य घटनाएं भी सामने आती रही हैं।