वह रोजाना पिता के साथ जाकर युवा क्रिकेट एकडेमी में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मिस्टी को 12 और 13 नवंबर को कानपुर में हुए ट्रायल में भेजा गया था। वहां उसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उसका यूपी क्रिकेट महिला अंडर-15 में चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
वहीं, उसके चयन से पिता सतीश चौधरी, मां खुशबू चौधरी, दादी सत्तो, भाई वीर चौधरी, बीनू चौधरी, बहन मुक्ता समेत परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिचितों ने भी परिवार को बधाई दी है। उसके कोच नितिन चौधरी, सुमित बंसल, नीरज चौधरी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान, नीतू अग्रवाल, संजय रस्तौगी, वरिष्ठ रालोद नेता राजकुमार सांगवान आदि ने मिस्टी की कामयाबी पर परिवार को बधाई दी है।