Meerut Metro, मेरठ मेट्रो
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी यूपी के लिए लाइफलाइन साबित होगी नमो भारत और मेट्रो
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 से शहरी निवासियों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया है।
महानगरीय शहरों में एक मजबूत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करना भारत के शहरी कायाकल्प के हमारे दृष्टिकोण का एक बुनियादी पहलू है। 2014 में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार महज 248 किमी तक था, जिसे 905 किमी तक बढ़ा दिया गया है। नमो भारत के साथ ही अब मेरठ मेट्रो भी वेस्ट यूपी के लिए लाइफलाइन साबित होगी।
Meerut Metro, मेरठ मेट्रो
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेनसेट के अनावरण पर मौजूद रहे अधिकारी, बोले- ट्रेन सेवा की बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी
एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास में जबरदस्त वृद्धि की है। नमो भारत ट्रेनें और मेरठ मेट्रो, दोनों दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे पर ही संचालित होंगी। मेरठ के भीतर आरआरटीएस और मेट्रो, दोनों सेवाओं को निर्बाध रूप से एकीकृत करेगा, जिससे भावी प्रगति और ट्रेन सेवा फ्रिक्वेन्सी में वृद्धि होगी।
ट्रेनसेट अनावरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंगारिया, निदेशक इलेक्ट्रिकल एवं रोलिंग स्टॉक महेंद्र कुमार, निदेशक सिस्टम नवनीत कौशिक मौजूद रहे।
Meerut Metro, मेरठ मेट्रो
- फोटो : Amar Ujala
एक ट्रेन में 700 लोग कर सकेंगे सफर, इन सुविधाओं से लैस होगी मेट्रो
मेट्रो ट्रेन की गति 120 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेनें वातानुकूलित हैं, जिनमें बैठने, सामान रखने, ग्रैब हैंडल, यूएसबी डिवाइस चार्जिंग सुविधा और नए जमाने के यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी। मेरठ मेट्रो 3-कार से मिलकर बनेगी।
एक ट्रेन में 700 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे, इंफोटेनमेंट सिस्टम, रोशनी-आधारित स्वनियंत्रित प्रकाश व्यवस्था सुविधाएं होंगी। आपातकालीन स्थिति में मेडिकल स्ट्रेचर ले जाने के लिए ट्रेन में जगह की व्यवस्था, व्हीलचेयर के लिए भी स्थान होगा।
Meerut Metro, मेरठ मेट्रो
- फोटो : Amar Ujala
18 किमी एलिवेटेड सेक्शन में से 12 किमी में वायाडक्ट का निर्माण पूरा
मेरठ मेट्रो का निर्माण तेजी से चल रहा है। सभी स्टेशन तेजी से आकार ले रहे हैं। भूमिगत टनल का निर्माण भी पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। सभी भूमिगत स्टेशनों पर फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। पहले से तैयार टनल और वायाडक्ट पर ट्रैक बिछाने की गतिविधियां भी तेजी से चल रही हैं।
कुल 18 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन में से लगभग 12 किमी के हिस्से में वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकी भाग में कार्य चल रहा है। दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन के बीच लगभग 17 किमी लंबा सेक्शन आरआरटीएस कॉरिडोर का अगला संचालन खंड है, जिसे जनता के लिए जल्द आरंभ किया जाएगा।
इस सेक्शन में कुल 3 स्टेशन मुराद नगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं। वर्तमान में इस सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जारी है। ट्रेनों का संचालन जल्द आरंभ करने की तैयारियां जारी हैं।
Meerut Metro, मेरठ मेट्रो
- फोटो : Amar Ujala
23 किमी लंबे मेरठ मेट्रो कॉरिडोर में 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है, 5 किमी का सेक्शन भूमिगत
-मेरठ साउथ (एलिवेटेड)
-परतापुर (एलिवेटेड)
-रिठानी (एलिवेटेड)
-शताब्दी नगर (एलिवेटेड)
-ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड)
-मेरठ सेंट्रल (भूमिगत)
-भैसाली (भूमिगत)
-बेगमपुल (भूमिगत)
-एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड)
-दौरली (एलिवेटेड)
-मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड)
-मोदीपुरम (एलिवेटेड)
-मोदीपुरम डिपो (धरातल पर) मेट्रो स्टेशन हैं।
मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर आरआरटीएस के साथ मेट्रो सेवाए उपलब्ध होंगी। लोग अपनी सुविधानुसार ट्रेन आगे जाने के लिए अपनी ट्रेन बदल सकेंगे। मेरठ के अन्य स्टेशनों पर सिर्फ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।