फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस: 163 छात्र-छात्राओं को उपाधि, 36 को दिए गए स्वर्ण पदक

Sat, 28 Jan 2023 02:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : आज मेरठ मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 163 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई तो वहीं 36 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का 57वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार थे, जो नहीं आ पाए। विशिष्ठ अतिथियों में सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय के प्रो. डॉ. पीके सिंह, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. रहे। अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। 

विज्ञापन

 
बताया गया कि कोरोना के कारण दो साल बाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। दीक्षांत समारोह में 163 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं 36 स्वर्ण पदक वितरित किए गए। 

मेडिकल कॉलेज से अब तक सात हजार से ज्यादा विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से तीन हजार से अधिक ने स्नातकोत्तर और 27 ने ज्यादा ने डीएम एंडोक्राइनोलॉजी की डिग्रियां भी प्राप्त की हैं। कई डॉक्टर विदेशों में भी यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। यह प्रदेश का एकमात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जहां डीएम एंडोक्राइनोलॉजी पाठ्यक्रम उपलब्ध है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
विज्ञापन


1963 को यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। बाद में कॉलेज का नाम लाला लाजपत रॉय के नाम पर रखा गया। 1966 में पहले बैच में यूजी में 58 छात्रों के प्रवेश हुए। इसी वर्ष के बाद से यह स्थापना दिवस मनाया जाता है। 28 जनवरी 1969 को कॉलेज बिल्डिंग का लोकार्पण डॉ. बी गोपाला रेड्डी ने किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें