फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: याकूब के भतीजे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा, पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी

Sat, 28 Jan 2023 02:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। याकूब के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी की पिटाई की थी।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अलीम और धेवते समीर सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप है कि नामजद पांचों आरोपियों ने पड़ोसी अरशद के भाई मोहसिन के साथ मारपीट की और फिर उसको जान से मारने की धमकी देकर आए थे। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहरीन में याकूब कुरैशी की बेटी आसमां का बेटा समीर उधार के 20 लाख रुपये मांगने के लिए पड़ोसी अरशद के घर पर गया था। जहां पर अरशद के भाई मोहसिन से उनका विवाद हो गया। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि समीर ने अपने मामा अलीम और अन्य साथियों को बुलाकर पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से आ गए। पड़ोसियों ने सोहराब गेट पुलिस चौकी पर शुक्रवार देर रात हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें