फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मान्यवर शोरूम के मैनेजर ने किया 3.49 लाख रुपये का गबन, हिसाब मांगने पर ये बोला

Thu, 29 Aug 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मान्यवर शोरूम के मैनेजर ने 3.49 लाख रुपये का गबन कर लिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूलेन फव्वारा चौक स्थित मान्यवर शोरूम के मैनेजर ने 3.49 लाख रुपये का गबन कर लिया। शोरूम से वह दस्तावेज भी साथ ले गया। शोरूम संचालकों ने आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बरेली निवासी आनंद प्रकाश, अक्षय कुमार और आकाश वर्मा की कान्हा अपैरल्स के नाम से पार्टनरशिप फर्म है। इसका मुख्यालय बरेली में है। फर्म का मान्यवर ब्रांड का शोरुम आबूलेन फव्वारा चौक पर भी है। जितेंद्र सिंह राना इस शोरूम पर मैनेजर है। आरोप है कि यहां उसने 1.91 लाख रुपये की कंप्यूटर में एंट्री डालकर गबन कर लिया। इस संबंध में उन्होंने 13 अगस्त को सदर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। 
विज्ञापन

इसके बाद फिजिकल ऑडिट कराने पर पता चला कि जितेंद्र सिंह राना ने शेरवानी व इंडोवेस्टर्न ड्रेस की कीमत के टैग बदलकर 1.58 लाख रुपये का और गबन कर रखा है। पार्टनर शुभाशीष चक्रवर्ती ने उससे पैसे का हिसाब मांगा पर वह कई दिनों तक टालता रहा। बाद में वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें