फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नमाज पढ़कर लौटे युवक की गर्दन काटकर हत्या, फिर फंदे पर शव लटकाया, हालत देख दंग रह गए परिजन

Sun, 08 Oct 2023 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के लोहियानगर थाने में रविवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक शहजाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि युवक आज सुबह नमाज पढ़कर लौटा था। इसके बाद जब सुबह परिवार के अन्य सदस्य उठे तो युवक को चाय पीने के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक उत्तर नहीं देने पर परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक का शव देख परिजनों की चीख निकल गई। तुरंत वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सूचना पर लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक अपने परिवार और पत्नी से भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक घटना आशियाना कॉलोनी गली नंबर-18 की है। मृतक की शिनाख्त शहजाद (26) के तौर पर हुई है। शहजाद के घर के अगले हिस्से में पॉवरलूम की मशीन लगी है, जबकि पूरा घर पीछे की ओर रहता है। वारदात के वक्त घर के लोग अंदर ही थे।
 
पुलिस पूछताछ में मृतक की मां ने बताया के रोजाना की तरह रविवार सुबह सुबह 6 बजे शहजाद घर से नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। वापस आया और फिर अपने कमरे में चला गया। 8 बजे तक भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। हम लोग घर के दूसरे कामों में लग गए। जब उसे चाय के लिए बुलाने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। देखा कि शव की गर्दन कटी हुई है  इसके बाद शव लटकाया है। शहजाद के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां, छोटी बहन गुलशन, छोटा भाई अकरम के साथ रहता है।
 
घरवालों ने बताया कि 4 साल पहले ही शहजाद का निकाह हुआ है। शहजाद के साथ उसकी पत्नी, बच्चे पूरा परिवार इसी घर में रहता है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें